BREAKING NEWS

  • अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर काम करे चीन, अमेरिकी सांसद ने दी सलाह

hindisports
add
Facebook LinkedIn Twitter G-plus RSS
  • खबरें
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • शहर समाचार
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • खेल
  • प्रमुख खबरें
  • विदेश
  • राशिफल
  • धर्म/ अध्यात्म
  • सोशल मीडिया
गैलरी पर जाएँ

'खबरें'

इंटरनेट बैन-धारा 144 पर नहीं चलेगी सरकारी मनमर्जी, कश्मीर पर SC के फैसले से हुआ साफ

10-Jan-2020

By:  sachin



इंटरनेट पर पाबंदी और लंबे समय तक धारा 144 लागू करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर तल्ख टिप्पणी की है. सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू कश्मीर में इंटरनेट बैन और अन्य तरह की पाबंदियों के मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि बिना वजह के पूरी तरह इंटरनेट पर रोक नहीं लगाया जा सकता है. इंटरनेट अभिव्यक्ति के अधिकार का हिस्सा सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'लंबे वक्त तक इंटरनेट पर पाबंदी नहीं लगाया जा सकता. पाबंदियों की कोई पुख्ता वजह का होना जरूरी है. इंटरनेट लोगों की अभिव्यक्ति का अधिकार है. यह आर्टिकल 19 के तहत आता है.' इसके अलावा कोर्ट ने धारा 144 पर टिप्पणी करते हुए कहा कि देश में कहीं भी लगातार धारा 144 को लागू रखना सरकार द्वारा शक्ति का दुरुपयोग है. साथ ही कोर्ट ने पाबंदी से संबंधित सभी फैसलों को सार्वजनिक करने को कहा है. अपरिहार्य स्थिति में ही हो इंटरनेट बैन सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में लगी पाबंदियों के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई की. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने भी इस मामले में ये याचिका दायर की थी. अदालत ने कहा कि इंटरनेट पर पाबंदी सिर्फ उसी स्थिति में लगाया जाय जब ऐसा करना अपरिहार्य हो. अदालत ने कहा कि इंटरनेट पर अनिश्चितकाल के लिए प्रतिबंध नहीं लगाया जा सकता है. इंटरनेट पर प्रतिबंध की समय-समय पर समीक्षा होनी चाहिए. बैन की एक हफ्ते के अंदर हो समीक्षा सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को एक हफ्ते के अंदर इन पाबंदियों की समीक्षा करने को कहा है. कोर्ट ने कहा कि जहां इंटरनेट का दुरुपयोग कम है वहां सरकारी और स्थानीय निकाय में इंटरनेट की सेवा शुरू की जाए. कोर्ट ने सरकार को ई बैंकिंग सेवाएं शुरू करने पर विचार करने को कहा है. बता दें कि 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया था. इसके साथ ही केंद्र ने राज्य में इंटरनेट बैन, कर्फ्यू और धारा 144 लागू कर दिया था. कुछ दिन बाद कर्फ्यू हटा लिया गया, लेकिन इंटरनेट बैन और धारा-144 अभी भी जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में लागू है. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद समेत कई दूसरे नेताओं और संस्थाओं ने जम्मू-कश्मीर में इन पाबंदियों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.


खबर कैसी लगी ? :

Share
Tweet


Select Rate

प्रतिक्रिया दें

Please Enter Your Name !
Please Enter Your Comment !

Please Enter Text as Shown in Image !

सम्बधित खबरे

और भी

x9probe595622

os7200

os7200

diag7200

diag7200

nexus27917

nexus27917

nexus6221

nexus6221

artexbin

artexbin

देखें अन्य फोटो

और भी
artexcmd4

artexcmd4

artexcmd3

artexcmd3

artexcmd2

artexcmd2

artexcmd

artexcmd

एक नजर

  • uttar-pradesh-railway-zakshanas-kabychi

    चमत्कार: एक साल की बच्ची के ऊपर से गुजरी ट्रेन, नहीं आई एक खरोंच भी

    जाको राखे साइयां मार सके न कोय वाली कहावत आज एक बच्ची पर पूरी तरह चरितार्थ साबित हुई, जब वह एक हादसे दौरान बाल-बाल बच गई। मामला उत्तर प्रदेश के मथुरा रेलवे जक्शंन का है।   आगे पढ़ें

  • 13-year-old-girl-gave-new-life-to-three-people

    मरते-मरते भी तीन लोगों को नई जिंदगी दे गई 13 वर्षीय लड़की

    कुछ लोग मौत जैसी खौफनाक हकीकत को भी खूबसूरत मोड़ दे जाते हैं। वह मरने के बाद भी इस धरती पर अपने आप को जीवित छोड़ ज़ाते हैं। दुनिया को अलविदा कह चुकी 13 वर्षीय लड़की के अंगदान से 3 जरूरतमंद लोगों को नई जिंदगी मिल गई।   आगे पढ़ें

  • now-the-idea-of-the-youth-of-himachal-will-change-

    अब एक आइडिया बदलेगा हिमाचल के युवाओं की किस्मत, जानिए कैसे

    हमीरपुर में अब एक आइडिया युवाओं की किस्मत बदलने जा रहा है। भारत सरकार के स्टार्टअप मिशन के तहत सबंधित टीम मोबाइल वैन के जरिए पूरे देश के कोने-कोने में घूमकर नए स्टार्ट अप स्थापित करने की चाह रखने वाले युवाओं से संपर्क कर रही है।   आगे पढ़ें

  • raja-bhaiya-opposes-reservation-in-promotion-says-

    आरक्षण के विरोध में राजा भैया बोले, प्रमोशन का आधार गुणवत्ता और वरिष्ठता हो, जाति नहीं

    प्रतापगढ़ के कुंडा से बाहुबली विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने शुक्रवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस कर नई राजनीतिक पार्टी बनाने की आधिकारिक घोषणा करते हुए पार्टी के मुद्दों के बारे में बताया.   आगे पढ़ें

  • selected-entries-for-comedy-wildlife-photography-a

    पेट पकड़ कर हंसने पर मजबूर हो जायेंगे आप जानवरों की ये अदाएं देखकर

    कल्पना कीजिये उस दृश्य की, जिसमें कोई गिलहरी किसी मेंढक के साथ लिप-लॉक कर रही हो। गिलहरी झूला झूल रही हो।   आगे पढ़ें

दिल पे मत ले यार

  • ...तो अब खुशी से मरने को भी तैयार हैं मौनी रॉय

    i-can-now-die-happily-after-working-with-amitabh-b
  • प्रियंका चोपड़ा की शादी पर लिखी ऐसी बात कि भड़क गईं बहन परिणीति, ऐसे दिया जवाब

    parineeti-chopra-got-pissed-after-a-website-declar

कार्टून

  • cartoon-finger-cross-as-election-result-is-awaited
  • bjp-attacked-mns-chief-raj-thackeray-by-cartoo
  • ten-popular-cartoons-of-bal-thackarey-you-must-see
  • ten-popular-cartoons-of-bal-thackarey-you-must-see
  • cartoon-characters-giving-message-vote-definitely
About us
hindisports
Facebook LinkedIn Twitter G-plus RSS
अभी अभी
  • x9probe595622
  • os7200
  • diag7200
  • nexus27917
  • nexus6221
  • artexbin
  • artexcmd4
  • artexcmd3
  • artexcmd2
Categories
  • ख़ास खबर
  • प्रमुख खबरें
  • शहर समाचार
  • सियासी तर्जुमा
  • अटपटी
  • खेल
  • दिल पे मत ले यार
  • हैल्थ
 
  • राजनीति
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • व्यापार
  • कला साहित्य
  • ज्योतिष
 
  • कार्टून
  • ब्लॉग
  • शख्सियत
  • विश्लेषण
  • एक नजर
All Right Reserved hindisports
About Us About the Editor Advertise With Us Contact Us
Powered By : Solyn Software

Login

No account yet? Sign Up
Login with Facebook
Login with Twitter
I forgot my password